चमोली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचे, ऋषभ पंत ने बाबा बद्री विशाल में पूजा अर्चना करते हुए देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत दुर्घटना की चोट से उबरने के बाद बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऋषभ पंत ने बद्री विशाल और बाबा केदार के दर्शन किए।
ऋषभ पंत के बद्री विशाल पहुंचने पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु और ऋषभ पंत के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे, सभी लोगों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने और भारतीय क्रिकेट टीम मैं वापसी की कामना की। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार भी साथ में मौजूद रहे।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी