देहरादून। दिल्ली में बीजेपी रेखा गुप्ता को कमान सौंपने जा रही है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम के तौर पर रेखा गुप्ता का ऐलान किए जाने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें दिल्ली का सीएम बनने पर बधाई दी।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि, “दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व दिल्ली की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और दिल्ली का सर्वस्पर्शी व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।”

More Stories
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान; एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश – बिना अनुमति निर्माण पर जीरो टॉलरेंस
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून जू में ‘हिमालयन काले भालू’ के नए बाड़े का किया उद्घाटन; पर्यटकों को किया समर्पित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा; ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में विकसित होगा धाम, दिखेंगे रामायण-महाभारत कालीन प्रतीक