देहरादून: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद विजिलेंस ने तत्कालीन दो पीसीएस सहित करीब 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने मुकदमे की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति थी जिसे सरकार में निहित होना था। लेकिन, तत्कालीन कुछ पीसीएस अधिकारियों ने भू-माफिया से उस संपत्ति को सरकार में निहित करने के बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए गठजोड़ कर लिया। बताया जा रहा है मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गईं।
इस बात की गुप्त सूचना किसी ने विजिलेंस को दे दी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद विजिलेंस के देहरादून सेक्टर ने करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस पूरे मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की 5.39 करोड की स्वीकृति