देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। कल शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंचेंगे तो वही 7 अक्टूबर को नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
बैठक में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम वह केदारनाथ में ही करेंगे। वही 8 अक्टूबर की सुबह केदारनाथ धाम से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे, जहां बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
योगी आदित्यनाथ के बद्री केदार दौरे को लेकर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर मंदिर समिति भी तैयारी कर रही है।

More Stories
‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की 5.39 करोड की स्वीकृति
वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: सुबोध उनियाल