February 20, 2026

उत्तराखंड सरकार ने दिया महिला कर्मचारियों को तोहफा, करवाचौथ के लिए किया अवकाश घोषित

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को करवा चौथ से पहले सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए करवाचौथ पर अवकाश घोषित किया है।इसके लिए शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

धामी सरकार ने सभी शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक, संस्थाओं एवं शासकीय प्रतिष्ठानों में काम करने वाली महिलाओं को करवा चौथ पर छुट्टी की सौगात दी है। मंगलवार को इसके लिए सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।