उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने पूरी दुनिया में अपनी काबलियत का झंडा गाड़ा है। चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम में मानसी नेगी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
चमोली जनपद की बेटी मानसी नेगी ने चीन में अयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की रेस वॉक प्रतियोगिता (20KM) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल कर हम सभी प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। मानसी के पदक जीतने पर सीएम पुष्कर धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत तमाम नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
निसान ने लॉन्च की ऑल-न्यू ग्रेवाइट: 5.65 Lakhs रुपये की शुरुआती कीमत
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने मनाया इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे; जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज पर दिया ज़ोर