देहरादून
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने सभी जनपद प्रभारियों को पुलिस के वाहनों के आवागमन के दौरान सामान्य परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग न किये जाने हेतु निर्देशित किया है।
उन्होंने बताया कि प्रायः देखने में आया है कि पुलिस के वाहनों के आवागमन के दौरान सामान्य परिस्थितियों एवं खाली सड़कों पर भी अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे आमजनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। इसलिए सभी जनपद प्रभारियों को अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग न किये जाने हेतु निर्देशित किया है।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना