देहरादून
यूकेएसएससी मामले में विवेचना कर रही एसटीएफ द्वारा आज पेपर लीक कराने के मामले में पूर्व में गिरप्तार किये जा चुके अभियुक्त केन्द्रपाल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज कुमार चौहान पुत्र शमशेर बहादुर की गिरफ्तारी की गयी है। अभी तक इस मामले में एसटीएफ द्वारा 43 वीं गिरप्तारी की गयी है। गिरप्तार किया गया अभियुक्त मनोज कुमार चौहान वर्तमान में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर जनपद सहारनपुर में तैनात है।
एसटीएफ द्वारा पेपर लीक मामले सभी अभियुक्तों की आगे की कड़ियों की लगातार तलाश जारी रखी हुई है, इस दौरान अभियुक्त केन्द्रपाल ने जिन अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी है, उनका चिन्हीकरण लगातार किया जा रहा है, नकल करने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ में पता चला कि करीब 08 से 10 अभ्यर्थियों द्वारा नकल करने बाद अपनी पेमेन्ट मनोज कुमार चौहान को दी गयी थी। जिसने उन सभी को केन्द्रपाल व ललितराज शर्मा के नकल सेन्टर में परीक्षा कराने हेतु भेजा गया था। इस कड़ी में अभी अन्य अभ्यर्थियों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिनके द्वारा परीक्षा में किसी न किसी के माध्यम से धांधली कर नकल की गयी है।
*गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम
मनोज कुमार चौहान पुत्र शमषेरबहादुर चौहान
नि0 ग्राम कासमपुर, थाना जसपुर, उद्यमसिंहनगर।
हाल तैनाती-पशुधन प्रसार अधिकारी, औरंगाबाद, सहारपुर,उ0प्र0

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं
आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित
समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का सैलाब, दर्ज हुईं 176 शिकायतें, बुजुर्गों और महिलाओं के उत्पीड़न पर कड़ा रुख, तत्काल कार्रवाई के निर्देश