नैनीताल: नैनीताल जिले के पुलिस चौकी खैरना के अन्तर्गत गरमपानी के पास आज एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर नीचे गिर गयी। उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से HC नवीन कुंवर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त कार (UK 04 M 1313) में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:-
कमल कुमार वर्मा पुत्र वी. एल. वर्मा, उम्र- 46 वर्ष, निवासी- खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा।
रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. हे0का0 नवीन कुमार
2. का0 गणेश मेहरा
3. का0 सूरज बिष्ट
4. का0 कैलाश राम
5. का0 रंजीत सिंह
6. उप0चा0 जीवन
Related


More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप; एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माँ बगलामुखी जयंती: भक्ति, विजय और सामाजिक एकता का संगम
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना