टिहरी: जनपद टिहरी में गज़ा-खाड़ी मोटरमार्ग पर एक वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी से सूचना मिली कि, तहसील गज़ा क्षेत्रान्तर्गत गज़ा से खाड़ी की ओर जाते समय लगभग 02 किमी आगे गोतर्स के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं।
उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।
उक्त कार (HR29AE 9491) में 02 लोग (एक महिला व एक पुरुष) सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा घटनास्थल से दोनों के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया था।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य किसी घायल व आवश्यक सामान के होने की संभावना के दृष्टिगत घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।
मृतकों के विवरण:-
1. प्रीतम सिंह उर्फ पृथा पुत्र मोर सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी-भलियालपानी, गजा, टिहरी गढ़वाल।
2. भरोसी देवी पत्नी प्रीतम सिंह, उम्र 40 वर्ष, पता उपरोक्त।
Related


More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डाॅ. धन सिंह रावत