मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा कैंट, देहरादून के अंतर्गत पटेलनगर में स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने जन भागीदारी, सेवा भाव से होने वाले समाजिक कार्यों का उल्लेख किया है। उन्होंने भारत को 2025 तक ‘टी.बी. मुक्त भारत’ बनाने के संकल्प को दोहराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने नैनीताल निवासी और निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख किया, जिन्होंने टी.बी मुक्त भारत के संकल्पों को पूर्ण करने के मकसद से टी.बी के 6 मरीजों को गोद लिया है। मुख्यमंत्री ने दीकर सिंह से फोन पर वार्ता कर, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उनका आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक सविता कपूर, सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Related


More Stories
देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू