देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में BNI देहरादून द्वारा आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में प्रतिभाग करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखण्ड के विकास के सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.एन.आई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रोथ इंजन को दौड़ाने के लिए सरकार और उद्योग जगत में उचित समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भी भारत की आर्थिक प्रगति में एक प्रमुख सहभागी बने और अग्रणी राज्यों में हमारा स्थान सुनिश्चित हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य सरकार निरंतरता के साथ अभावों को अवसरों में बदलने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील, राहुल, प्रकाश, रितु मौर्य, प्रगति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Related


More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन