देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर तैनात उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप को निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से संबद्घ कर दिया है।विदित हो कि मुख्यमंत्री द्वारा लगातार भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पहले आईएएस रामविलास यादव को जेल, फिर उद्यान निदेशक बावेजा और आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक रहे अमित जैन को निलंबित कर उन्होंने सख्त संदेश दिया है।
इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर शासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर तैनात उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप को निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से अग्रिम आदेशों तक के लिए संबद्घ कर दिया है।
Related

More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
निसान ने लॉन्च की ऑल-न्यू ग्रेवाइट: 5.65 Lakhs रुपये की शुरुआती कीमत
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने मनाया इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे; जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज पर दिया ज़ोर