October 21, 2026

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर..

देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में आज 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगी है। विधानसभा सेशन में सप्लीमेंट्री बजट आएगा। करीब 11 हजार करोड़ का बजट होगा।

राज्य आंदोलनकारी और उनके एक आश्रित को आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी तोहफा मिला है। चाइल्ड केयर लीव की सुविधा भी संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को दी जाएगी।