देहरादून। आज राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को देहरादून में होने वाली सरकार जागरण रैली हेतु महत्वपूर्ण बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गई। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री रमेश पैनुली ने किया। बैठक में समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी,दोनों मंडल तथा समस्त 13 जनपद के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि सभी 95 ब्लॉक के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका इस रैली में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करेंगे। सभी जनपद अपने अपने जनपद के वाद्य यंत्रों के साथ शिक्षकों की जायज़ माँगो को ना मानने वाली सरकार और विभाग को जगाने का प्रयास करेंगे।। प्रांतीय अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार हमारी माँगे नहीं मानेगी हमारा संघर्ष तय समय के अनुसार जारी रहेगा।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी