देहरादून। टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लॉक के हिंडोलाखाल के पास के ही गांव गोसिल में कल शाम 10 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया जब वह बकरियों को चूंगाने गया था, गुलादर ने बच्चों के सिर पर हमला कर पेड़ पर फेंक दिया, बच्चे का उपचार देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है, परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है जिसको लेकर देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लाख की आर्थिक सहायता की मदद बच्चों के उपचार के लिए की करा दी गयी है।
वही विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल पिंजरा लगाकर वह गुलदार को पकड़ लिया, क्योंकि क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी