देहरादून । क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ व माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
शनिवार देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सरकार की ओर से स्वागत का डॉ अग्रवाल ने कहा कि आचार्य जी में साक्षात हनुमान जी की कृपा है। कहा कि हनुमंत कथा कहने का अलग अंदाज लोगों को धर्म के प्रति झुकने पर मजबूर कर देता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों को अर्जी बिना खोले ही उनकी समस्या बता देते हैं और फिर उसका समाधान भी बताते हैं। भक्तगण आपकों साक्षात बालाजी का ही अवतार मानते हैं। कहा कि आचार्य जी किसी की सेवा नहीं लेते हैं और यदि लेते भी हैं तो उसका कल्याण करने के लिए लेते हैं।
इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात