देहरादून। मुंबई में इन्वेस्टर समिट को लेकर पहुँचे सीएम धामी आज जब मरीन ड्राइव पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तो मुंबईकर भी उनकी सादगी से प्रभावित नजर आए। युवा सीएम ने भी इस दौरान लोगों को निराश नहीं किया और कुछ हल्के-फुल्के पल वे लोगों के साथ बिताते नजर आए। उन्होंने लोगों को इस दौरान स्वस्थ व सशक्त भारत का संदेश दिया।
मुंबई की मरीन ड्राइव पर रोजाना सुबह सैंकड़ो मुम्बईकर वॉक पर निकलते हैं। आज भी लोग अन्य दिनों की तरह वॉक पर थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर जब सड़क किनारे एक्सरसाइज करते हुए धामी पर पड़ी तो लोग खुद को रोक नहीं सके। एकाएक सीएम से मिलने के लिए वहां कई लोग एकत्र हो गए। इनमें बुजुर्ग दंपति से लेकर सीएम धामी की आयु वर्ग के लोग शामिल थे। सीएम ने सबके साथ बेहद आत्मीयता से बात की, उनकी कुशलक्षेम पूछी। यही नहीं सीएम धामी के साथ लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने मुंबई वासियों के साथ योगा एवं सूर्यनमस्कार किया। उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों को भी सीएम का अंदाज खूब पसंद आया।मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया। इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा भी की।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात