October 23, 2026

20 साल बाद उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गाँव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, इष्टदेव की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

क्रिकेट स्टार महेन्द्र सिंह धोनी आज अल्मोडा जनपद के विकास खण्ड के लमगड़ा में अपने पैतृक गाँव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान उनके गांव ल्वाली में उनके परिवार एव ग्रामीणों स्वागत किया। साथ ही माही ने पैतृक गांव में अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना की और परिवार जनों के साथ फोटो खिंचवाई और पैतृक गांव में अपने घर का जायजा भी लिया और अपने साथियों से मुलाकात की तथा प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया एवं चाय भी पी।