राजधानी देहरादून से अप-डाउन करने वाली आठ ट्रेन अगले 3 महीने तक प्रभावित रहेगी, आपको बता दें कि रेलवे में ट्रैक पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। साथ ही ट्रेनों के निस्तारण की तिथियां भी जारी कर दी गई है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्टेशन सुपरीटेंडेंट बिपुल नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी तीन माह तक ट्रेनों का संचालन ट्रेनों की पटरियों के कार्य व आगामी दिनों में कोहरे के चलते संचालन बंद किया जा रहा है। यह आदेश आगामी तीन माह तक प्रभावी रहेगा, हालांकि जिन आठ ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है, इनमें से कई ऐसी ट्रेनें हैं जो बीच-बीच में संचालित होती रहेगी ताकि यात्रियों को कोई असुविधा ना हो।

More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी