- स्कूल/ कॉलेज/ संस्थानों को annual day function/ Cultural program तथा धार्मिक आयोजन/ शोभायात्राओ के लिए संबंधित प्रबंधक/ आयोजकों को स्वयं करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था तथा प्राइवेट सिक्योरिटी के इंतजाम
- एसएसपी देहरादून में सभी थाना प्रभारियों को जारी किए निर्देश
देहरादून राजधानी होने के साथ- साथ एक पर्यटक स्थल भी है और देहरादून होकर टूरिस्ट अन्य डेस्टिनेशन पर जाते है,
देहरादून एक एजुकेशनल हब के साथ- साथ सांस्कृतिक राजधानी भी है, आए दिन देहरादून में school/ कॉलेज के annual day प्रोग्राम के साथ विभिन्न शोभा यात्राएं, कल्चरल इवेंट्स होते रहते है, जिनमें काफी संख्या में लोगो/ अभिवावकों के सम्मिलित होने तथा वाहनों के पार्किंग के समुचित व्यवस्था न होने के कारण यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल/ कॉलेज/ शिक्षण संस्थानों में किसी Cultural program/ annual day function अथवा किसी धार्मिक आयोजन / शोभा यात्रा के लिए संबंधित व्यवस्थापक/ प्रबंधक से बातचीत कर इस बात को सुनिश्चित किया जाये कि उक्त कार्यक्रम के लिए संबंधित आयोजक/ प्रबंधक द्वारा पार्किंग की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित की जाएगी
साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्राइवेट सिक्योरिटी का भी अरेंजमेंट किया जाए, ऐसे किसी भी कार्यक्रम अथवा आयोजन में पुलिस की उपलब्धता पर संबंधित को सहयोग किया जायेगा लेकिन संबंधित आयोजक/ प्रबंधको को स्वयं भी व्यवस्था बनानी होगी, यदि किसी संस्थान अथवा प्रबंधक/आयोजकों द्वारा इसमे कोई शिथिलता बरती जाये या उक्त conditions को fullfill न किया जाए तो उन्हें आयोजन की अनुमति कदापि न दी जाये।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात