देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से एलुमनी मीट 2023 का आयोजन किया गया। एलुमनी मीट में पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठियों से मिलकर पुरानी यादों को दोबारा तरो ताजा किया और खुशी के पल बिताए। कई छात्र-छात्राएं सालों बाद अपने साथियों से मिलकर भावुक हुए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज नें छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाओं का सदेंश दिया। कुलपति प्रो.डॉ. यशवीर दिवान और कुलसचिव प्रो.डॉ. अजय कुमार खडूडी ने छात्र-छात्राआंे के उज्जवल भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीन स्कूल ऑफ मेनेजमैंट प्रो.डॉ.पूजा जैन द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति में पूर्व छात्र-छात्राओं ने नाच-गानों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपनें अनुभवांे एवम् अपने दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन में डीन एकेडमिक्स प्रो.डॉ. कुमुद सकलानी ने प्रेरणादायक भाषण से छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। प्रो.डॉ. दीपक साहनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान एलुमनी मीट 2023 के कार्यक्रम में डॉ. विपुल जैंन, डॉ. बिन्सी पोथन, डॉ. दिव्या वर्मा, डॉ. कनिका रावत, डॉ. सोनिया गंभीर, डॉ. ममता बंसल सहित विभाग के अन्य फैकल्टीस छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू