देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं इम्फॉमेशन टेकनोलॉजी के होनहार छात्र दिशांक सिंह का आई.एम.ए. इंडियन मिलिट्रि एकेडमी में चयन हुआ है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिशांक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामंनाए दीं।
दिशांक विश्वविद्यालय में एम.सी.ए. के छात्र है। दिशांक के माता पिता ने बताया कि कठोर अनुशासन व जज्बे का माहौल होने के कारण दिशांक बचपन से ही सेना मे जाने का जज्बा रखते थे, हाल ही में दिशांक ने सी.डी.एस. की परीक्षा पास की है और आई.एम.ए. मे जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करने जा रहे है। स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन के प्रो. डॉ. संजय शर्मा और डॉ. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि दिशांक मैधावी छात्र हैं और एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी ईडब्ल्यूएस आवासीय परियोजनाओं में से एक
बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’