हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से वर्ष 2024 में होने वाले एग्जाम्स के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भी वर्ष 2023-24 में होने वाले एग्जाम डेट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं और इसी अनुसार अपनी भर्ती तैयारियों को अंजाम दे सकते हैं।
- इन तारीख में आयोजित होंगी परीक्षा
- सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा 2023 (समूह ग): 7 जनवरी 2024
- पशु चिकित्साधिकारी (ग्रेड 2) परीक्षा 2023: 21 व 22 फरवरी 2024
- व्यवस्थाधिकारी परीक्षा 2023: 3 मार्च 2024
- प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा 2023: 31 मार्च 2024
- सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा 2023: 7 अप्रैल 2024
- फोरमैन अनुदेशक परीक्षा 2023: 12 मई 2024
- औषधि निरीक्षक ग्रेड 2 परीक्षा 2023: 19 मई 2024
मई के बाद वाली परीक्षा की तारीख की घोषणा जल्द होगी। उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि अभी UKPSC की ओर से केवल मई 2024 तक के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा की गयी है। मई 2024 माह के बाद आयोजित होने वाले एग्जाम की जानकारी विभाग की ओर से जल्द ही कर दी जाएगी।

More Stories
ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान