देहरादून: ऋषिकेश में एक वाहन का टायर फटने से दुर्घटना हो गई। हादसे के समय वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमे से घायलों को एम्स अस्पताल भिजवा दिया गया जबकि, 02 लोग चीला नहर में गिरकर लापता हो गये हैं। सूचना पर पहुँची SDRF टीम घटनास्थल पर उक्त लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है और संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, आज 08 जनवरी 2024 को ऋषिकेश चीला मार्ग पर एक वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन जंगल सफारी फारेस्ट विभाग का है, जिसमें संभवतः 06 लोग सवार थे। घायलों को जिला पुलिस द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल भिजवा दिया गया है जबकि 02 लोग चीला नहर में गिरकर लापता बताए जा रहे है।
वहीं SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त लापता लोगों की खोजबीन हेतु संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात