देहरादून। एम्स ऋषिकेश से विधानसभा देहरादून जाते वक्त सात मोड़ से पहले एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायलों की सुध लेते हुए मौके पर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। डॉ अग्रवाल ने एंबुलेंस में रवाना करने के बाद पुलिस अधिकारियों को उचित उपचार दिए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉक्टर अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।
गुरुवार को दोपहर 3:30 पर मंत्री डॉ अग्रवाल एम्स ऋषिकेश से देहरादून विधानसभा की ओर रवाना हुए। करीब 3:40 पर सात मोड़ से पूर्व सड़क दुर्घटना देख डॉक्टर अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने दुर्घटना में घायल चार लोगों को अपने सरकारी वहां पर बिठाया। इसी बीच 108 एम्बुलेंस और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डॉ अग्रवाल ने सभी चारों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून के लिए रवाना हुआ।

More Stories
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित