देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मल्लिकार्जुन खडगे ने देहरादून में आयोजित विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होने अपने संबोधन की शुरूआत में ही देरी के लिए कार्यकर्ताओं और जनता से माफी मांगते हुए कटाक्ष किया कि बीजेपी सरकार में कांग्रेस के हेलीकॉप्टर तक को उतरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। बीजेपी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीडन कर रही है। कभी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में व्यावधान उत्पन कर रही है और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को बाधित करने की कोशिश बीजेपी ने की है।
वहीं अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खडगे ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया, जिसमें उन्होने सरकार पर अंकिता के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडगे के संबोधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाने जा रही है।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन