देहरादून : उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार भाजपा से महेंद्र भट्ट होंगे। केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और प्रदेश में यही अटकलें थी कि अनिल बलूनी को भाजपा फिर राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन भाजपा हाई कमान ने फिर चौंकाने वाला निर्णय लेती हुए महेंद्र भट्ट पर भरोसा जतया है।
15 फरवरी तक राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड में नामांकन होना है और 11 फरवरी को नाम का ऐलान भाजपा हाई कमान के द्वारा किया गया है। महेंद्र भट्ट का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय हैं क्योंकि बहुमत उत्तराखंड में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत का है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट के लिए शायद उम्मीदवार मैदान में उतरे और कांग्रेस अगर उम्मीदवार नहीं उटारती है तो महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा सीट के लिए चुना जाना तय है।


More Stories
संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी