देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत यूजी, इन्टर्न एवं सीनियर रेजीडेन्ट छात्र-छात्राओं हेतु हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण कार्यो की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग तथा कार्यदायी संस्था ब्रिज एण्ड रूफ को इस प्रोजेक्ट को ऊर्जा सक्षमता, रेन वाटर हार्वेस्टिग की सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए हैं।
इस सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य ने जानकारी दी कि इस हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण से छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी। भवन निर्माण हेतु कॉलेज परिसर में 3.62 एकड़ भूमि पूर्व से उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट को 24 माह में पूरा कर लिया जाएगा। 7697 लाख रूपये लागत की इस योजना का वित्त पोषण राज्य सेक्ट के तहत प्रस्तावित है।
बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू