देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 28 फरवरी को होने वाला उत्तराखंड का दौरा स्थगित हो गया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि, राष्ट्रीय स्तर पर तमाम बैठकें होनी है और अन्य राज्यों के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं, जिस कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष की व्यस्तता के चलते 28 फरवरी का उत्तराखंड में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का अगला कार्यक्रम समय मिलने पर पुनः जारी किया जाएगा।

More Stories
अंकिता भंडारी केस में उर्मिला और सुरेश राठौड़ CBI कोर्ट में पेश, नार्को टेस्ट को तैयार
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी