देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के विकासखण्ड रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए रूपये 579.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की नगर पंचायत पुरोला को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद् के रूप में उच्चीकरण/वर्गोत्थान किये जाने हेतु पर भी सहमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत कालाढूंगी, जिला नैनीताल को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप मे उच्चीकरण/वर्गोत्थान किये जाने संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। वर्तमान में नगर पंचायत कालाढूंगी की अनुमानित जनसंख्या लगभग 18000 से अधिक है। इस संबंध में पूर्व में कैबिनेट द्वारा अनुमोदन प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

More Stories
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान