देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कार्मिकों को चुनाव आचार संहिता लागू होने एवम होली के त्योहार से पूर्व महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने मुख्यमंत्री महोदय एवं शासन के उच्चाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है ।

ज्ञात हो कि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे विगत दो दिनों से उक्त शासनादेश जारी कराए जाने हेतु शासन में लगे हुए थे जिसके क्रम में उनके द्वारा कल सचिव ( मुख्यमंत्री) से एवं आज स्वयं परिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री से उनके आवास मुख्य सेवक सदन में मुलाकात की थी, और मुख्यमंत्री ने शाम तक महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने हेतु आश्वस्त किया गया था । जिसका आदेश भी जारी हो गया।

More Stories
दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण