देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले दूसरे दल के नेताओं का भाजपा का दामन थामने का सिलसिला जारी है,इसी कड़ी में बीएसपी से विधायक रहे हरिदास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत न हरिदास का स्वागत किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से बीजेपी उम्मीदवार हैं और वो अपनी ताकत बढ़ाने की कवायद में हैं। हरिदास की ज्वाइनिंग से बीजेपी को हरिद्वार में फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन