मुख्य सचिव मती राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं सड़क मार्गो की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गृह विभाग द्वारा राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं पौड़ी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र