काशीपुर: उत्तराखंड सरकार के मा0 वित्त एवं शहरी विकास एव आवास , विधायी एव संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने आज सोमवार अपने जनपद भ्रमण के दौरान काशीपुर पहुंचकर निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम शिवम द्विवेदी से कार्य की धीमी गति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग से दूरभाष पर वार्ता कर एसटीपी प्लांट में शीघ्र विद्युत संयोजन देने के निर्देश दिए ताकि कार्य तेजी से पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल को निर्देश दिए की वे आपसी समन्वय बना कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। मा0 मन्त्री जी ने जुलाई माह में टीसीपी प्लांट के टेस्टिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए जिससे कि कार्य का संचालन निर्बाध रूप से चल सके।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा खिलेंद्र चौधरी, अध्यक्ष पीयूसी राम मेहरोत्रा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, महानगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ,नगर निगम आयुक्त विवेक राय, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एएसपी काशीपुर अभय कुमार सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग