चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने चुनाव में जीत हासिल की थी। 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ही राजेंद्र सिंह भंडारी ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लिहाजा, इस उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र सिंह भंडारी को प्रत्याशी नामित किया है।
वहीं, कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखपत बुटोला को प्रत्याशी बनाया है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।

More Stories
देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू