देहरादून : जिलाधिकारी के निर्देशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने नगर निगम, नगर निकायों को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन कराने तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन पत्रों को अपने स्तर पर परीक्षण करते हुए पात्र आवेदनों को स्तर-2, एवं सतर-3 पर प्रेषित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की मॉनिटिरिंग करने, जिला पंचायतीराज विभाग को आनबोर्ड होने से छूटे ग्राम प्रधानों को आनबोर्ड करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया लक्ष्य 4 हजार के सापेक्ष 2469 आवेदन सवीकृत हो गये है। बैठक में अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, लीड बैंक प्रबन्धक संजय भाटिया, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, पंचायतीराज विभाग सहित, नगर निगम ऋषिकेश, समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर निकाय सेलाकुई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात