देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में खेलों को बढ़ावा देने तथा खेल प्रेमियों के प्रोत्साहन और उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य के दृष्टिगत देहरादून के प्रेमनगर मिट्ठीबेरी निवासी प्रतिभावान छात्रा शगुन को क्रिकेट किट भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके अग्रिम खेलों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि देहरादून के पौंधा स्थित केंब्रेज स्कूल की छात्रा शगुन कक्षा 8वीं में अध्यनरत है, जो क्रिकेट में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शगुन की माता उर्मिला देवी स्कूल में पर्यावरण मित्र का कार्य करती है।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन