श्री बदरीनाथ धाम : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बीकेटीसी का सीईओ पद संभालने के बाद अपना पहला वेतन श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम को विशेष दान के बतौर समर्पित कर दिया है। एक महीने का वेतन रू 153134 अर्थात एक लाख तिरेपन हजार एक सौ चौतीस रूपये की धन राशि श्री बदरीनाथ मंदिर पूजा काउंटर में जमा की जिसकी मंदिर समिति ने रसीद भी जारी कर दी है।
मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि वह श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा के लिए आये है उन्होंने 29 जुलाई 2024 को मंदिर समिति में पदभार ग्रहण किया था आज 29 अगस्त को एक महीने की सेवा पूरी होने पर गुरुवार एकादशी के शुभ दिवस पर उन्होंने अपनी आस्था -विश्वास से एक माह की वेतन की धनराशि भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के चरणों में भेंट की है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे इस बीच उन्होंने तीर्थयात्रियों के बीच रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विगत दिवस माणा रोड पर दुर्घटना में घायल गाय का रैस्क्यूकर अस्पताल पहुंचाया।


More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात