देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अलग-अलग जगहों पर करीब 32 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इन सभी मामलों में प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक रानीपोखरी परावा दून में सौम्या चौधरी और सतीश चौधरी की लगभग 8 बीघा, राजवाल गांव भोगपुर में शीशपाल और नवीन डोबरियाल की लगभग 9 बीघा, ग्राम डूंगा भाऊवाला में सुरेंद्र पुंडीर की 5 बीघा, ग्राम रामसावाला, भाऊवाला में पवन, अनिल, आदि की 10 बीघा अनाधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

More Stories
देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू