देहरादून: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशों पर उपायुक्त गढवाल मण्डल आर.एस.रावत के नेतृत्व में दून मेडिकल कालेज के मेस/कैन्टीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने कीचन में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल के साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था समुचित न पाए जाने पर कैंटीन संचालक को नोटिस जारी किया गया। किचन में पाए गए एक्सपायरी खाद्य पदार्थ को नष्ट कर दिया गया। मौके पर पेस्ट कंट्रोल से संबंधित भी कमी पाई गई।
कैंटीन संचालक को कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किचन में रखे गये खाद्य पदार्थ-खुला पनीर एवं खुला धनिया पावडर के नमूने संदेह के आधार पर जॉच हेतु लिये गये, जिन्हें जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके से प्राप्त कुछ धनिया पावडर, मिर्च पावडर, सौफ पैकेट एवं अन्य खाद्य पदार्थो को कालातीत/बिना लेबल होने के कारण नष्ट किया गया। मेस संचालक को उपरोक्त व्यवस्था को सुधारने हेतु मौके पर नोटिस दिया गया। उक्त कार्यवाही में अधिकारी मनीष सिंह सयाना एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह मौजूद रहे।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात