रुद्रप्रयाग : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्र शेखर चैधरी ने बताया कि नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “स्वच्छ केदार, सुन्दर केदार“ संदेश के तहत श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में मानव श्रृंखला बनायी गयी। कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाते हुए दर्शन करने पहुंचे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर सहित केदार पुरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक बोतल एकत्रित किए गए। स्वच्छता अभियान में पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सफाई नायक मुकेश कुमार, पर्यावरण मित्र, सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर रंजीत सिंह, आदित्य कुमार सहित अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित मौजूद रहे।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन