देहरादून: यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर उत्तराखंड सरकार में वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के पोस्टर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड के बैनर तले संस्था द्वारा MSME, ITDA, Skill Development Society और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाना है।यह आयोजन दो दिवसीय 13 व 14 दिसंबर को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में होगा।
मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन से राज्य के युवाओ को अपने कौशल को विकसित करने में लाभ प्राप्त होगा।साथ ही यह फेस्टिवल बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा कि किस प्रकार से वह अपने जीवन मे आगे बढ़ सकते हैं।कहा कि जिस प्रकार से आज नई तकनीकों का आगमन हुआ है कहीं ना कहीं इससे हमारे जीवन मे कई सुविधाएं भी आई हैं।कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी का बहुत महत्व है जो कि भविष्य की अनेक संभावनाओं को समेटे हुए है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस आयोजन में कई इनोवेटर्स प्रतिभाग करेंगे जिनका चयन करते हुए उन्हें सम्मानित करने का भी काम किया जाएगा।उन्होंने बच्चो को अपने प्रगतिशील आईडिया को विकसित करते हुए स्किल डेवलपमेंट में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की बात कही।साथ ही कहा कि हम तकनीकी शिक्षा के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपने बच्चो को फ्रेंच,जर्मन और स्पेनिश भाषा में पढ़ाने जा रहे हैं ताकि उन्हें विदेश जाने का अवसर मिले।
वहीं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में अपने विचार रखे।बताया कि किस प्रकार से यह युवाओ के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। इस अवसर पर कुलपति स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय डॉ. राजेन्द्र डोभाल, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. पराग धकाते उपस्थित रहे।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात