देहरादून : राजधानी देहरादून में एमडीडीए का शानदार सिटी फॉरेस्ट पार्क बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। सहस्त्रधारा रोड पर हेलीपाइड के ठीक सामने बनकर तैयार इस पार्क में बच्चों के लिए खास एक्टिविटी के साथ-साथ ग्रीन एरिया पर विशेष फोकस किया गया है।
इस पार्क में औषधि पौधों का रोपण भी अधिक किया गया है उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने आज अपनी टीम के साथ इस पूरे पार्क का भ्रमण कर इसे पूरी तरह तैयार कर जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि अभी से पार्क में प्रतिदिन 2000 के करीब लोग सुबह-शाम पहुंचने लगे हैं इस पार्क में साइकिल ट्रैक जॉगर्स पार्क बच्चों के लिए भूल भुलैया समेत अन्य कई एक्टिविटी भी रखी गई है इसके साथ-साथ पार्क में योगा क्लास भी सुबह के समय आयोजित की जाएगी। उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया है कि लोगों को सुविधाजनक और प्राकृतिक रंग रूप।का समावेश लिए पार्क को तैयार किया गया है।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात