October 22, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने काफिला रोक एक्सिडेंट में घायल हुए युवक को अपने वाहन से भेजा हॉस्पिटल

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण शनिवार सुबह अपने निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, देहरादून से अपने विधानसभा कोटद्वार जा रही थी। रास्ते में चिड़ियापुर रेंज हरिद्वार के पास बाईक में सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में चोटिल होने पर उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी में उपचार हेतू निकटवर्ती हॉस्पिटल में अपने वाहन से भेजा और डॉक्टर से उसके चोट की जानकारी ली तथा उचित उपचार के निर्देश देकर अपने कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया।