कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण अध्यक्ष ने अपने निम्बूचौड स्थित आवास पर पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की. बैठक में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार की सुरक्षा व्यवस्था और आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को कोटद्वार में हो रही गतिविधियों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि कोटद्वार विधानसभा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी हुई है. कोटद्वार गढ़वाल का मुख्य द्वार होने के वजह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में अन्य राज्यो से लोग आते जाते रहते है. जिसके लिए ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने पुलिस को कौड़िया चैक पोस्ट पर चौकसी बढ़ा कर मॉनिटरिंग करने के लिए सख्त निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में बढ़ रहे नशे की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, सत्यापन और अतिक्रमण जैसे समस्याओं से गंभीरता से निपटने के आदेश दिए है. साथ ही मित्रता पुलिस का भी परिचय देते हुए चौकी-थानों में जनता से उचित व्यवहार रखने को कहा. उन्होंने पुलिस को कोटद्वार में सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी करने के लिए निर्देश भी दिए. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवर, यातायात निरीक्षक अनुराग आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात