पौड़ी : सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने बुधवार को प्रातः 07 बजे जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान के साथ मॉर्निंग वॉक के दैराना स्थानीय निवासिंयों से संवाद किया साथ ही जिलाधिकारी के साथ जनपद पौड़ी के विभिन्न मुद्दों एवं विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होने जिला मुख्यालय स्थित रॉसी स्टेडियम के पास निर्माणाधीन जीएमवीएन के पर्यटन आवास गृह का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी को अवशेष कार्यो का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है। अवशेष कार्यो का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद उसे पूरा करने के लिए शासन स्तर पर वार्तालाप की जायेगी। मौके तहसीलदार दीवान सिंह राणा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैन्थोला आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न
अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा