October 21, 2026

फुटपाथो/मुख्य मार्गों पर किये गये अतिक्रमण पर दून पुलिस का एक्शन जारी, 10 के विरूद्ध मुकदमे दर्ज

देहरादून: फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था तथा आमजन के आवागमन को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान आज दिनाँक 21/11/2024 पुलिस द्वारा फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर फड/ठेली/दुकानो के सामान आदि लगाकर अस्थाई/स्थाई अतिक्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था व लोगों का आवागमन को बांधित करने वाले 10 दुकानदारों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता(BNS) की धारा 285/270/292 के अन्तर्गत 05 अभियोग पंजीकृत किये गये।