- भिक्षा नहीं, शिक्षा हैं जरूरी – डीएम।
- बच्चों को भिक्षा नहीं, स्नेह, भोजन, सरक्षण व शिक्षा दें
देहरादून : जनपद में जिला प्रशासन द्वारा संचालित भिक्षावृति उन्मूलन अभियान के तहत आज तैनात टीम द्वारा सर्च करते हुए सहारनपुर चौक के पास एक बालक को भीख मांगते हुए देखा गया। जिसे टीम के सदस्य द्वारा रेस्क्यू कर, कोतवाली थाने में ले आये जहाँ पर बालक की जीडी कराई गई और उसके पश्चात मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक को शिशु सदन में दाखिल किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नगर वासियों से निरंतर अपील किया जा रहा है कि बच्चों को भिक्षा नहीं दें, बल्कि भोजन, संरक्षण, स्नेह व शिक्षा दें। भिक्षावृत्ति उन्मूलन सर्च अभियान के टीम होमगार्ड वीरपाल सिंह राणा व होमगार्ड हेमा तथा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सदस्य सविता गोगिया आदि शामिल थे।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन