देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी जोर पकड़ चुकी है, और इसी कड़ी में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की तारीख घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के निर्देश पर आईआरसीटीसी ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है। 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि बुकिंग केवल IRCTC की अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर ही की जाएगी। पहले चरण में 2 मई से 31 मई तक की यात्रा के टिकट उपलब्ध होंगे। इससे आगे की तिथियों के लिए अलग से बुकिंग विंडो खोली जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक के झांसे में न आएं। बुकिंग से पहले यात्रा पंजीकरण अनिवार्य है।
जानें हेली सेवा का किराया
-
गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹8532 प्रति यात्री
-
फाटा से केदारनाथ: ₹6062 प्रति यात्री
-
सिरसी से केदारनाथ: ₹6060 प्रति यात्री

More Stories
राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
किसानों की हितैषी केवल कांग्रेस सरकार रही हैं – राजीव महर्षि
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान